फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Even the air from the fan and cooler did not bring peace

Raebareli News: पंखे व कूलर की हवा से भी नहीं मिला चैन

Sat, 31 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 31 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Even the air from the fan and cooler did not bring peace
रायबरेली में शुक्रवार को कड़ी धूप के बीच दुपट्टे से सिर ढककर निकलती छात्राएं।
रायबरेली। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्म हवा के साथ उमस होने से गर्मी चुनौती बनी हुई है। लोग पूरे दिन परेशान रहते हैं। शुक्रवार को भी बेचैन कर देने वाली गर्मी रही। दोपहर में पंखे-कूलर की हवा के बीच भी राहत नहीं मिली। शाम को कुछ देर के लिए तेज हवा चली, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन

नौतपा में गर्मी चरम पर है। सुबह से ही धूप लोगों की परीक्षा ले रही है। शुक्रवार सुबह छह बजे से उमस होने लगी। जिस कारण लोग पूरे दिन परेशान रहे। घरों के कमरे गर्मी के कारण गर्म हो गए हैं। पंखा व कूलर की हवा भी राहत नहीं दे रही थी। गर्मी अधिक होने से लोग सुबह चार बजे से ही पार्क में टहलने पहुंचते गए।
विज्ञापन

दोपहर में गर्म हवा चलने से मोहल्लों की गलियां सूनी हो गईं। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि गर्म हवा चल रही है और अभी राहत की उम्मीद नहीं है। तापमान औसत से अधिक होने पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed