{"_id":"6a2c58a780e122ab050a6fc9","slug":"even-essential-facilities-are-missing-at-laxmanpur-railway-station-raebareli-news-c-101-1-rai1002-160206-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर जरूरी सुविधाएं तक नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर जरूरी सुविधाएं तक नदारद
Sat, 13 Jun 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक के लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्टेशन पर न तो पेयजल की उचित व्यवस्था है और न ही बैठने व छाया का प्रबंध है। यात्रियों को तेज धूप में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है।
हर दिन काफी संख्या में यात्री रायबरेली, ऊंचाहार, प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ और बरेली तक के लिए यहां से ट्रेन सफर के लिए रवाना होते हैं। गंगा-गोमती, त्रिवेणी और नौचंदी एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें इस स्टेशन से होकर गुजरती हैं। इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं के अभाव में स्टेशन परिसर में लगी अधिकांश सीमेंट की सीटें टूटी पड़ी हैं। यात्रियों के लिए धूप से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। पहले लगा टिनशेड भी हटा दिया गया है, जिससे यात्रियों को खुले आसमान के नीचे इंतजार करना पड़ता है। स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म भी जर्जर हालत में हैं। स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक भी पंखा न लगा होने से उन्हें भीषण गर्मी में ट्रेन का इंतजार कर पसीना बहाना पड़ रहा है।
स्टेशन पर यात्रियों के पेयजल व्यवस्था की भी उचित व्यवस्था नहीं है। स्टेशन पर लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंपों में से एक खराब पड़ा है। दूसरे हैंडपंप से फ्लोराइडयुक्त पानी निकलता है, जिससे गर्मी में यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। रात के समय स्टेशन पर पर्याप्त रोशनी भी नहीं रहती है। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन परिसर में गंदगी फैली रहती है और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई बार रेलवे प्रशासन को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। उपलब्ध संसाधनों के अनुसार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।