फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Enthusiasm about the goat, the buzz in the markets

बकरीद को लेकर उत्साह, बाजारों में चहल-पहल

Sat, 02 Sep 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला/रायबरेली
अमर उजाला/रायबरेली Updated Sat, 02 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर गांवों तक बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर लोगों में उत्साह है। ईदगाहों और मस्जिदों में शनिवार की सुबह इमाम व मौलाना नमाज अदा कराएंगे। इसका समय घोषित कर दिया गया है। नमाज को लेकर ईदगाहों और मस्जिदों में इंतेजामिया कमेटियों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में मुख्य नमाज ईदगाह डबल फाटक पर होगी। प्रशासन ने भी सुरक्षा का खाका तैयार करते हुए कमर कस ली है। वहीं, बकरीद को लेकर शुक्रवार को बाजारों में चहल-पहल दिखी। लोग खरीदारी करने को जुटे रहे। बकरीद हो लेकर किसी ने सेवईं तो किसी ने कपड़े खरीदे।
विज्ञापन


सबसे अधिक भीड़ ईदगाह में रहती है। इससे यहां पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका की ओर से सभी ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास चूने का छिड़काव और जलनिकासी की व्यवस्था की गई है। बकरीद को लेकर लोगों में उत्साह है। बकरीद के एक दिन पहले शुक्रवार को बाजारों की रौनक बढ़ गई। लोगों ने सेवई के साथ कपड़ों की भी खरीदारी की। बकरा मंडी में भी खूब भीड़ रही। शहर के अलावा डलमऊ, सलोन, लालगंज, जायस, परशदेपुर, गदागंज आदि क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है, ताकि सकुशल पर्व मनाया जा सके।
विज्ञापन


ट्रैफिक इंचार्ज श्यामशरण सिंह ने बताया कि शहर में बकरीद पर होने वाली नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहानाबाद वाले रोड पर ईदगाह पड़ती है। यहीं पर सबसे ज्यादा नमाजी एकत्र होते हैं। इसलिए नमाज के दौरान इस रूट पर ट्रैफिक बंद रहेगा। इस रूट से आने वाले लोग सिविल लाइंस और त्रिपुला चौराहा से होकर गंतव्य को जाएंगे। इसके अलावा अन्य किसी रूट पर कोई ट्रैफिक लॉक नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन तिलकधारी और सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने शुक्रवार को डबल फाटक स्थित ईदगाह का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई समेत अन्य की तैयारियों के बारे में जाना। एडीएम ने निर्देश दिए कि किसी तरह की कोई कमी न रहने पाए। सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि नमाज के दौरान लोगों को कोई परेशानी न उठानी पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed