फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Encephalitis treatment centers opened in nine CHCs

Raebareli News: नौ सीएचसी में खुले इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर

Sat, 29 Mar 2025 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Encephalitis treatment centers opened in nine CHCs
रायबरेली में शुक्रवार को सलोन सीएचसी में खुला ईटीसी सेंटर। 
रायबरेली। गर्मी में डेंगू, एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) और जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस) से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। जिले के नौ सीएचसी में इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (ईटीसी) खोल दिए गए हैं। इसके अलावा तेज बुखार और डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए 19 सीएचसी में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

ईटीसी और डेंगू वार्डों में दवाओं के पर्याप्त बंदोबस्त कराने के निर्देश अधीक्षकों को दिए गए हैं। सीएचसी स्तर पर गंभीर मरीजों का इलाज करने को कहा गया है। गंभीर स्थिति में ही उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पिछले साल एईएस और जेई के सवा सौ से अधिक मरीज मिले थे। डेंगू के मरीजों की संख्या भी 100 को पार कर गई थी। एईएस और जेई के मरीजों का तुरंत इलाज शुरू करने के लिए हरचंदपुर, महराजगंज, बछरावां, सलोन, जगतपुर, ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज और खीरों के सीएचसी में ईटीसी सेंटर स्थापित किया गया है। यहां दो-दो बेड रखवाए गए हैं। जांच और इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि ईटीसी सेंटर को संचालित करा दिया गया है। हालांकि अब तक मरीज नहीं आए हैं। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।

डेंगू के सामान्य लक्षण वाले मरीज होंगे भर्ती
जिला मलेरिया अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सीएचसी स्तर पर डेंगू के सामान्य लक्षण वाले मरीजों को भी भर्ती करके इलाज किया जाएगा। डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाएगा। मच्छरजनित रोगों के रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी शुरू कराया गया है।


अधीक्षकों को क्षेत्रों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है। लक्षण वाले मरीजों को वार्ड में भर्ती करके इलाज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। लोग एहतियात बरतें और मच्छरों से बचें।
- डॉ. नवीनचंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed