फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   electric shock

फॉल्ट ठीक करते समय पोल से गिरा श्रमिक, गंभीर

Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
electric shock
सलोन (रायबरेली)। तहसील गेट के पास बिजली के खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से आउटसोर्सिंग कर्मचारी नीचे गिर गया।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भवानीपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार पावर कॉर्पोरेशन में आउटसोर्सिंग कर्मचारी है। मंगलवार दोपहर वह तहसील गेट के सामने लगे खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था।

तभी वह करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
अवर अभियंता रंजन कुमार ने बताया कि जानकारी हुई है। तहसील परिसर में चल रहे जनरेटर की वजह से पोल पर करंट आ गया था। जिला अस्पताल में कर्मचारी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed