{"_id":"63e921d750b25a28350049ab","slug":"electric-goods-are-not-available-for-cold-storage-raibaraily-news-c-13-1-86411-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: कोल्ड स्टोरेज के लिए छह माह से नहीं मिल रहा बिजली का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: कोल्ड स्टोरेज के लिए छह माह से नहीं मिल रहा बिजली का सामान
Sun, 12 Feb 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में रविवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने समस्याओं का मुद्दा उठाया गया। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतापुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में दो साल से नाली बनाए जाने का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। इससे जलनिकासी नहीं हो पा रही है। शिकायत के बाद भी एनएचएआई के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव सुरेश गुप्ता को सलोन में कोल्ड स्टोरेज खोलना है। सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। कनेक्शन मिल गया है। छह माह से बिजली का सामान न मिलने के कारण कोल्ड स्टोरेज चालू नहीं हो पा रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कें खस्ताहाल हैं। इससे परेशानी हो रही है। उद्यमी की इस शिकायत पर बैठक में मौजूद डीएम माला श्रीवास्तव गंभीर हुईं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्यौगिक क्षेत्र अमावां रोड व सुल्तानपुर रोड पर सड़कों की मरम्मत और नालियों की साफ-सफाई बेहतर तरीके से कराई जाए। उन्होंने उद्यमियों को इंडस्ट्रियल एरिया में हाईवे किनारे नाली भी बनवाने का भरोसा दिया। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि गो आश्रय स्थल बनवाने पर दानकर्ता का नाम लिखा जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से गोशालाओं में भूसा, हरा चारा आदि दान करने में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
दो उद्यमी सम्मानित
रायबरेली। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रविवार का समापन हो गया। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन का कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में सजीव प्रसारण किया गया। डीएम माला श्रीवास्तव, सीडीओ पूजा यादव, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह समेत अन्य निवेशकों ने राष्ट्रपति का सजीव प्रसारण देखा। डीएम ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत जिले में हुए निवेश कुंभ में महत्वपूर्ण भूमिका व सहयोग प्रदान करने के लिए लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव सुरेश गुप्ता, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने निवेश के प्रस्तावों के साकार रूप लेते ही रायबरेली जिले में विकास को पंख लगेंगे, बल्कि करोड़ों के निवेश से युवाओं को रोजगार मिलेगा।