फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, 20 हजार मतदानकर्मियों का डॉटा फीड

Fri, 19 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी रफ्तार पकड़ने लगी है। मतदान कर्मियों की व्यवस्था के लिए कर्मचारियों का डाटा फीड कराने का काम पूरा कर लिया गया है। 171 विभागों के 20,318 कर्मचारियों का डाटा एनआईसी में फीड किया गया है। इस बार पंचायत चुनाव के लिए 19,820 कर्मचारियों की जरूरत होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही जल्द कर्मचारियों को प्रशिक्षण और ड्यूटी पत्र जारी करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 3604 बूथ बनाए गए हैं। इन्हीं बूथों पर मतदान के बाद ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना का काम कराया जाएगा। 10 प्रतिशत रिजर्व पार्टियों के हिसाब से 3964 पोलिंग पार्टियां बनाई जाएंगी। सीडीओ के निर्देशन पर पिछले डेढ़ महीने से कर्मचारियों का डॉटा एनआईसी में फीड कराने का काम चल रहा था।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष 171 विभागों के 20,318 कर्मचारियों का डाटा फीड कराया जा चुका है। जिले में चुनाव के लिए 19,820 कर्मचारियों की जरूरत है। शासन से चुनाव के लिए घोषणा किए जाने का इंतजार किया जा रहा है। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण शुरू होंगे। सीडीओ अभिषेक गोयल का कहना है कि एनआईसी में कर्मचारियों की फीडिंग का काम पूरा हो गया है। शासन से निर्देश मिलते ही कर्मचारियों को बुलावा पत्र भेजने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद की 66.26 फीसदी सीटें होंगी आरक्षित
जिले में प्रधान पद की 66.29 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी। इस बार परिसीमन में एक ग्राम पंचायत समाप्त हो गई। इसके कारण 988 ग्राम पंचायतें ही बची हैं। इन्हीं में प्रधानों का चुनाव होना है। इस बार प्रधान की 333 सीटें अनारक्षित तो 655 आरक्षित हैं। प्रधानों के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि सभी सीटों के आरक्षण निर्धारण का काम शुरू करा दिया गया है। ब्लॉक के अधिकारियों के प्रशिक्षण का काम भी पूरा हो गया है। ब्लॉकवार आरक्षित सीटों की संख्या ब्लॉकों को उपलब्ध कराई जा रही है। शासन से जारी गाइडलाइन के हिसाब से सीटों का आरक्षण होगा।
2021 में प्रधान की सीटों का जातिवार आरक्षण
जाति आरक्षित सीटें
अनुसूचित जनजाति महिला 01
अनुसूचित जनजाति 01
अनुसूचित जाति महिला 88
अनुसूचित जाति 153
पिछड़ा वर्ग महिला 93
पिछड़ा वर्ग 165
महिला 154
अनारक्षित 333
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed