Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elderly man dies in tractor collision

Raebareli News: ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sat, 01 Nov 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 01 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in tractor collision
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद बिलखते परिजन व जांच करती पुलिस।
खीरों। बेटी के घर से लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका पड़ोसी घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पहरौली गांव निवासी श्यामलाल ने बताया कि उनके पिता राधे (60) पड़ोसी राजकुमार उर्फ पप्पू के साथ छोटी बहन मोनी के गांव यूसुफपुर मजरे बहादुरखेड़ा गए थे। दोपहर बाद घर लौटते समय खीरों-अतरहर मार्ग पर हरीपुर मिर्दहा गांव के पास ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक चला रहे राजकुमार उर्फ पप्पू व राधे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां राधे को मृत घोषित कर दिया गया। राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। राधे की मौत से बेटे श्यामलाल, दिनेश कुमार, फूलचंद्र, जगदीश, बहू मालती आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed