{"_id":"67eee2a4fe007c06c50931b1","slug":"elderly-man-burnt-alive-in-thatch-fire-raebareli-news-c-101-1-slp1006-130337-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छप्पर में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छप्पर में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग
Fri, 04 Apr 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। गंगापुर बरस गांव में बुधवार रात छप्पर में अज्ञात कारण से आग लग गई। छप्पर के नीचे सो रहे बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई।
परिवारजन का कहना है कि बुजुर्ग काशी प्रसाद (65) बुधवार रात गांव के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। देर रात छप्पर में आग लग गई। जब तक काशी प्रसाद कुछ समझते तब तक आग की लपटों से वह घिर गए। शोर सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बुजुर्ग की आग में जलकर मौत हो गई।
तहसीलदार उमेश चंद्र का कहना है कि लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जा रही है।