फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elder killed by strangulation with sharp weapon, dead body thrown on the stove

धारदार हथिायर से गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या, खड़ंजा पर फेंका शव

Tue, 16 Jun 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Elder killed by strangulation with sharp weapon, dead body thrown on the stove
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को धारदार हथियार से गला रेतकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के खड़ंजे पर मिलने से सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी पर एसपी स्वप्निल ममगाई, एएसपी नित्यानंद राय, सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। वारदात की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ग्रामीणों और परिवारीजनों से घटना की बाबत पूछताछ कर रही है। अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे खैरहना गांव निवासी लक्ष्मण (65) पुत्र भगौती रात में खाना पीना खाकर चारपाई पर सोया था। सुबह उसका शव भोर में गांव स्थित खड़ंजे पर खून से लहूलुहान मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आशंका जताई जा रही है कि गला रेतकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा गया। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस अफसरों को दी। कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई रामसमुझ की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जमीन के विवाद में बुजुर्ग की हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मृतक का उसके करीबियों से ही जमीन का विवाद चल रहा था। मामले की पड़ताल चल रही है। एसपी स्वप्निल ममगाईं ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

वारदात की तह तक जाने के लिए परिवारीजनों के साथ ही अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की कराई जा रही है। जमीन के विवाद में बुजुर्ग की हत्या किए जाने की बात कहना अभी जल्दबाजी होगी। वारदात का जल्द पर्दाफाश करके हत्या आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed