फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ekta and bhoomi won medal in State Boxing

स्टेट बाक्सिंग में एकता और भूमि ने जीते मेडल

Wed, 31 Jul 2019 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ekta and bhoomi won medal in State Boxing
रायबरेली। झांसी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। लखनऊ मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व दोनों खिलाड़ियों के यहां लौटने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय तथा उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में 24 से 28 जुलाई तक मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22वीं सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें लखनऊ मंडल की टीम से 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस टीम में दो खिलाड़ी एकता शर्मा और भूमि शर्मा रायबरेली से शामिल रहीं। एकता ने गोल्ड मेडल और भूमि ने सिल्वर मेडल जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया।
जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मुजफ्फर आलम ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश से लगने वाले 15 दिवसीय कैंप में प्रशिक्षण का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कैंप में नेशनल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन भी होगा। सचिव अताउर रहमान ने बताया कि एकता रेलकोच लालगंज स्थित केंद्रीय विद्यालय की छात्रा है और कोच डिंपी तिवारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा भूमि कोच अखंड दीप सोनकर से ट्रेनिंग ले रही है। इस अवसर पर चंदर वर्मा, पूनम यादव, मो. अनवर, राकेश कुमार गुप्ता, चंद्रप्रकाश तिवारी, रेशमा, रोमा, मनदीप कुमार, कशिश, कोमल वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed