फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight corona positives found again in Rae Bareli

रायबरेली में आठ और जमातियों में कोरोना, संक्रमितों की संख्या 43 हुई

Wed, 22 Apr 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Eight corona positives found again in Rae Bareli
रायबरेली। जिले से भेजे गए सैंपल में आठ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हो गई है। इसमें चार तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर के रहने वाले हैं। जिले के महाराजगंज क्षेत्र के दो और बछरावां व खालीसहाट में एक-एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। इसमें 37 जमात से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं। पांच नए मरीजों की उम्र 20 साल से भी कम है। सभी मरीजों को बछरावां के रैन स्थित स्कूल में बनाए गए कोविड-19 समकक्ष चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गत मंगलवार को 71 संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट एसजीपीजीआई लखनऊ से आई थी, जिसमें 27 जमाती समेत 33 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। सभी को बछरावां क्षेत्र के रैन स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका आश्रम पद्धति स्कूल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 और जमातियों के सैंपल दोबारा मांगे गए थे। मंगलवार की शाम को ही सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बुधवार की सुबह आई जांच रिपोर्ट में 12 में और और जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आते ही सभी जमातियों की जांच के बाद रैन के कोविड-19 समकक्ष चिकित्सा इकाई में भर्ती करा दिया गया है।
जिले में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। लगातार संख्या बढने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों को हॉट-स्पाट बनाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि आठ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को रैन में बनाए गए अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। सभी मरीजों को पहले स ही क्वारंटीन में रखा गया है।
गत मंगलवार को जिले में कोरोना के पॉजिटिव पाए गए 33 मरीजों की जांच के लिए दोबारा सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 33 मरीजों में 30 लोगों की दूसरी जांच भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
पहले पॉजिटिव मिले सहारनपुर जिले के दो और शहर के खाली सहाट के एक मरीज की जांच नहीं हो सकी। सैंपल में खामियां मिलने के कारण तीनों लोगो के दोबारा सैंपल भेजने के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग संबंधितों का दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गया है।

कोरोना का केस पॉजिटिव मिलने के बाद महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के असनी और सलेथू गांव में भी हॉट स्पाट जैसे हालात बन गए हैं। गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा शहर के बस शहर के खाली सहाट, किलाबाजार को पहले से ही हॉट-स्पाट बनाया गया है। इसके अलावा नसीराबाद, बछरावां क्षेत्र के चंद्रिका वार्ड, रसूलपुर, थुलेंडी, ओम नगर, ऊंचाहार नगर के एक मोहल्ले में भी हॉट स्टाफ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed