फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   education

मनचाहे जिले जा सकेंगे 423 अध्यापक, रिलीविंग आज से

Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
education
रायबरेली। अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सूची आ गई है और 1 से 5 फरवरी के बीच प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस जिले के 423 अध्यापकों को मनचाहे जनपदों में जाने का मौका मिल गया है। इन्हें सोमवार से रिलीविंग मिल जाएगी। दूसरी तरफ विभिन्न जिलों से स्थानांतरित होकर यहां आने वाले शिक्षकों की संख्या 586 है, जो 4 एवं 5 फरवरी को जॉइन करेंगे। इन्हें 5 फरवरी को ही विद्यालय आवंटन भी करने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन

करीब दो महीने से बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है। जिले के 1055 अध्यापकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। सत्यापन और काउंसिलिंग के दौरान 264 आवेदन निरस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन

बाकी 791 आवेदन को स्वीकृत करते हुए ऑनलाइन फीडिंग की गई थी। इन शिक्षकों को तबादले की ऑनलाइन स्थिति पता चल गई, लेकिन विभाग को कोई सूची या दिशा-निर्देश नहीं मिला था। इससे शिक्षक बीआरसी और बीएसए दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। अब बेसिक शिक्षा विभाग को अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सूची मिल गई है। इससे शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबादला पाने वालों में महिलाएं अधिक
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों में सर्वाधिक संख्या महिलाओं की है। इस जिले के 791 आवेदन स्वीकृत कर ऑनलाइन फीड किए गए थे, जिनमें से 423 शिक्षकों को सफलता मिल गई है। इस जिले से तबादला पाने वाले 423 शिक्षकों में महिलाओं की संख्या 281 है तो पुुरुषों की तादाद 142 है। इसी तरह दूसरे जिलों से तबादला लेकर यहां आने वाले शिक्षकों की संख्या 586 है, जिसमें 451 महिलाएं और 135 पुरुष शामिल हैं।
संख्या अधिक और समय मिला कम
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए सिर्फ दो दिन (1-2 फरवरी) रिलीविंग और दो दिन (4-5 फरवरी) ज्वॉइनिंग के लिए निर्धारित किया गया है। अंतिम दिन यानी 5 फरवरी को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी करनी है। यहां से जाने वाले शिक्षकों की संख्या हो या फिर बाहर से आने वाले अध्यापकों की तादाद, दोनों ही बहुत अधिक हैं। ऐसे में सिर्फ दो-दो दिन में प्रक्रिया पूरी करना मुश्किल भरा काम है। बीएसए दफ्तर में अगले पांच दिन सुबह से लेकर देर शाम तक शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहेगा। कुछ ऐसा ही हाल ब्लॉक संसाधन केंद्रों में भी देखने को मिलेगा।

रिलीविंग के लिए बनानी होंगी तीन पत्रावलियां
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा है कि अध्यापक अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से कार्यमुक्त होकर अदेयता प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे, जिसे खंड शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित कराना होगा। कार्यमुक्ति के लिए तीन प्रतियों में पत्रावलियां तैयार करनी होंगी, जिसमें सभी शैक्षिक-प्रशैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां, प्रथम नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण आख्या, पदोन्नति आदेश, पदोन्नति कार्यभार ग्रहण आख्या, वेतन निर्गमन आदेश की छायाप्रति, अदेयता प्रमाणपत्र, ऑनलाइन अंतरजनपदीय स्थानांतरण आदेश की छायाप्रति शामिल रहेगी। दो प्रतियां बीएसए दफ्तर में जमा होंगी, जबकि तीसरी प्रति शिक्षक के पास रहेगी। बीएसए ने यह दिशा-निर्देश चार दिन पहले ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed