फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   E-rickshaw driver arrested for raping a woman

Raebareli News: महिला से दुष्कर्म में ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 01 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver arrested for raping a woman
डीह। बेटे का इलाज कराकर लौट रही 25 वर्षीय महिला के साथ ई रिक्शा चालक ने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। खास बात ये रही कि घटना में चालक की पत्नी ने भी सहयोग किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में पुलिस ने शनिवार को ई रिक्शा चालक देशराज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के मुताबिक शुक्रवार को वह बेटे का इलाज कराने नारायणपुर गांव गई थी। नारायणपुर गांव निवासी देशराज ई रिक्शा चलाता है। वह ई रिक्शा से घर जा रही थी। बारिश होने पर देशराज भीग गया था। उसने कपड़ा बदलकर फिर उन्हें घर छोड़ने की बात कही। आरोपी उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन



पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे घर में बंद कर दिया। उसके बच्चे को अलग कर दिया। आरोपी की पत्नी सावित्री ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद किया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह दरवाजा खोलने पर वह बेटे के साथ घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि ई रिक्शा चालक देशराज के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसकी पत्नी पर घटना में सहयोग करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीह थाना प्रभारी ने टीम के साथ आरोपी को गांव के पास से पकड़कर जेल भेज दिया। उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed