{"_id":"5d6c050c8ebc3e93d47d52a0","slug":"dy-cm-s-visit-raibaraily-news-lko4793202109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू कराए जाएंगे अवरुद्ध कार्य, खामियों की होगी जांच-दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू कराए जाएंगे अवरुद्ध कार्य, खामियों की होगी जांच-दिनेश
विज्ञापन
जिले के प्रभारी बनने के बाद रविवार को यहां पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की हकीकत जानी। उन्होंने अधिकारियों को जिले में अवरुद्ध विकास कार्य कराने के निर्देश दिए।
साथ ही यह भी कहा कि जिन कार्यों में खामियां हैं, उनकी जांच कराई जाए। कार्यों में गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए। शहर में संचालित अमृत योजना के तहत बिछाई जा रही सीवर लाइन में धांधली की शिकायत पर कहा कि जो भी योजनाएं हैं, यदि खामियां हैं तो उसकी जांच कराई जाए।
करीब एक घंटे चली बैठक के बाद निरीक्षण भवन से बाहर आए डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रायबरेली अच्छे शहरों में शुमार हो, इसके लिए अवरुद्ध कार्यों को कराने के लिए कहा गया है। कौन-कौन कार्य अवरुद्ध हैं, उसकी डिटेल मांगी गई है।
विज्ञापन
शहर के शारदा सहायक नहर के किनारे बंद पड़े रिंग रोड के निर्माण कार्य के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी रुके कार्यों को शुरू कराने के लिए कहा गया है। केंद्र और प्रदेश की सरकारी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम नेहा शर्मा व एसपी स्वप्निल ममगाई मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाई जाए। जिन विद्यालयों में अध्यापकों की कमी है, उनमें डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षकों को रखते हुए पठन-पाठन का कार्य किया जाए। इसमें किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर हो ताकि जनता को परेशानी न झेलनी पड़े।
डिप्टी सीएम ने जिले की कानून व्यवस्था के बारे में भी पड़ताल की। कहा कि अपराधियों पर नकेल कसी जाए। उप मुख्यमंत्री ने हर हाल में कानून एवं शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया।
कहा कि पूरी तरह सतर्क व संवेदनशील रहते हुए, अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाएं तथा असामाजिक व अराजक तत्वों को चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के तौर पर निपटाया जाए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि जब अगली बार रायबरेली आएंगे तो बिजली, सड़क व बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर बैठक करेंगे। इसे लेकर जो भी दिक्कतें सामने आएंगी, उसे दूर कराने पर जोर दिया जाएगा।
आर्थिक मंदी के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। हमारे देश की जनता को विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक मंदी का असर भारत में नहीं पड़ने दिया जाएगा। कहा कि आज देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।
डिप्टी सीएम दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस पहुंचे। यहां पुलिस कर्मियों ने डिप्टी सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां के बाद वह सदर विधायक अदिति सिंह के पैतृक आवास लालूपुर चौहान पहुंचकर उनके पिता एवं पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
रायबरेली। पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के तेरहवीं संस्कार में शामिल न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिवारीजनों को शोक संवेदना पत्र भेजकर उनके निधन पर दुख जताया। सीओ महराजगंज विनीत सिंह सीएम का शोक संवेदना पत्र लेकर लालूपुर चौहान पहुंचे और अखिलेश की पत्नी वैशाली सिंह को सौंपा।
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भी बैठक कराई गई। डिप्टी सीएम ने बताया कि समन्वय स्थापित कराने के लिए बैठक कराई गई। अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर जिले के विकास के लिए कार्य करें।
कहीं कोई दिक्कत आए तो उसे आपस में मिलकर दूर कराएं। कहा कि हर माह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बैठक कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने भाजपा नेताओं से संगठन को मजबूत करने पर भी जोर देने को कहा।