{"_id":"5d7550778ebc3e93aa1917e7","slug":"dumper-fell-from-the-ganges-bridge-trampling-the-cows-sitting-on-the-road-raibaraily-news-lko480594353","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बैठी गायों को रौंदते हुए गंगा पुल से गिरा डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बैठी गायों को रौंदते हुए गंगा पुल से गिरा डंपर
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात अनियंत्रित डंपर गायों को रौंदते हुए रेलिंग तोड़कर गंगा पुल से नीचे गिर गया। इससे चार गायों की मौत हो गई, जबकि चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के निमावर गांव निवासी चालक रिंकू (25) पुत्र पथवारी व खलासी राजू (20) पुत्र नरेश निवासी कुर्रा कनक थाना ललौली जिला फतेहपुर डंपर लेकर डलमऊ से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। डलमऊ श्मशान घाट पुलिस चौकी के पास बीच सड़क पर गायों का झुंड बैठा था।
इससे डंपर अनियंत्रित होकर गायों को रौंदता हुआ गंगा पुल से नीचे गिर गया। दुर्घटना में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल श्रीराम ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मरी चार गायों का गड्ढों में दफना दिया गया है।