{"_id":"69cd7c5fb0841930c5057cbb","slug":"due-to-the-storm-electricity-was-cut-off-for-20-hours-in-500-villages-raebareli-news-c-101-1-slko1031-154439-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आंधी-पानी से 500 गांवों की 20 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आंधी-पानी से 500 गांवों की 20 घंटे गुल रही बिजली
Thu, 02 Apr 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर विद्युत उपकेंद्र में फाल्ट सही करते कर्मचारी।
रायबरेली। जिले में मंगलवार रात आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। देहात क्षेत्रों में करीब 20 घंटे 500 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं शहर में भी दो घंटे कटौती से नागरिकों को जूझना पड़ा। इससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कहीं पर तार टूटने तो कहीं पर लाइनों में फाल्ट आने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। सभी जगहों पर रात 10 बजे से बाधित बिजली आपूर्ति बुधवार शाम छह बजे शुरू हो सकी। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
मंगलवार रात करीब 10 बजे आंधी चलने के साथ बारिश हुई। इसका असर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा। आधे शहर में दो घंटे बिजली गुल रही। इससे जवाहर विहार, फिरोज गांधी कॉलोनी, कैनाल रोड, घोसियाना, प्रगतिपुरम, गोरा बाजार आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद रही। अफसरों ने फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति को शुरू कराया।
विज्ञापन
कठगर उपकेंद्र के तहत आने वाले सैदनपुर, खागीपुर सड़वा, पंडित का पुरवा, मनेहरू, साड़बरा, बल्दी सिंह का पुरवा आदि गांवों में बत्ती गुल रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि जेई बिजली व्यवस्था पर ध्यान नहीं देते। आए दिन बत्ती गुल रहती है।
हलोर प्रतिनिधि के मुताबिक बिजली उपकेंद्र शिवगढ़ के कसना फीडर के तहत पहाडग़ंज, मझिगवां, अलीपुर, कुशलगंज, बरजोरगंज आदि गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अचानक हुई इस कटौती से गांवों के लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा पसर गया और भीषण गर्मी के बीच मच्छरों के प्रकोप ने ग्रामीणों की राहत की नींद हराम कर दी।
ग्रामीण पारसनाथ सिंह, रविराज सिंह, हौसला प्रसाद तिवारी. ओम प्रकाश शुक्ला, लाल सिंह, तेजभान सिंह, सूर्यपाल सिंह, भानू सिंह, महेंद्र श्रीवास्तव, शत्रोहन सोनी, शीतला प्रसाद मिश्रा ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने के चलते बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानी झेलनी पड़ी।
जेई हरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आंधी की वजह से फॉल्ट हुआ है। फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति को बहाल किया गया। जगतपुर उपकेंद्र के तहत सिद्वौर, जमोड़ी, उंडवा, दौलतपुर, पूरबगांव, मनोहरगंज आदि गांवों के 19 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा।
अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि आंधी-पानी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। बुधवार को सभी गांवों में बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।