{"_id":"62769620c9f16178504e8eef","slug":"drowened-raibaraily-news-lko629496970","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों संग गंगा स्नान करने गया युवक गंगा में डूबा, दो को लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों संग गंगा स्नान करने गया युवक गंगा में डूबा, दो को लोगों ने बचाया
विज्ञापन
गंगा घाट पर डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज/सरेनी (रायबरेली)। सरेनी थाना क्षेत्र में गेगासों गंगा घाट पर शनिवार को नहाते समय तीन दोस्त गंगा नदी में डूब गए। घाट किनारे मौजूद लोगों ने दो युवकों को किसी तरह बचा लिया, लेकिन एक युवक गहरे पानी में समा गया।
घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। परिवारीजनों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया। युवक के नदी में डूबने से परिवारीजन गमगीन हैं।
बरेली जिले के महेशपुर ठाकुरान पोस्ट चौबारी निवासी अमर सिंह उर्फ बिट्टू (19) अंबारा पश्चिम गांव में अपने ननिहाल राकेश सिंह के यहां छेदन संस्कार में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
वहीं से शनिवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से गंगा नहाने चला गया। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। उनकी चीख सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने अमित सिंह व ऋतुराज को तो बचा लिया गया, लेकिन अमर गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन में जुटी हुई है। घटना के बाद युवक की मां गुड्डी देवी, बहने दिव्या, प्रियंका, सोनी बेसुध हो गई हैं।
मां और बहनों का कहना था कि यह सब कैसे हो गया। वहां पर मौजूद लोग परिवारीजनों को ढांढस बंधाते रहे, लेकिन उनके आंसू नहीं थम रहे थे। गंगाघाट पर आसपास के लोगों का मजमा लगा था।
घटना की सूचना युवक के पिता सुरेश को दे दी गई है। सरेनी थानेदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन करने में जुटी हुई है। अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है।