{"_id":"5930549d4f1c1b7873bda828","slug":"dropped-electric-wire-death-on-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर गिरा बिजली का तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर गिरा बिजली का तार, मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार को साइकिल सवार एक युवक पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि उसके साथ पीछे बैठा साथी श्रमिकव दूसरी साइकिल से घर जा रहा एक श्रमिक बाल-बाल बच गया।
उसकी मौत से परिवारीजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग जाम कर पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम सदर व सीओ ने पहुंचकर ग्रामीणों से बात की और उनकी मांगें पूरा करके सभी को शांत कराया।
इस पर करीब ढाई घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। जाम से मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी। जनसेरा गांव निवासी राम प्रकाश और सीताराम, इंदर मेजरगंज स्थित भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह भट्ठे पर मजदूरी करने के बाद अलग-अलग साइकिलों से तीनों घर जा रहे थे।
विज्ञापन
गांव वाले मार्ग पर कुछ आगे पहुंचे, वैसे ही ऊपर से निकली 11 हजार हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर राम प्रकाश पर गिर गए। इससे करंट लगने से राम प्रकाश (40) की मौत हो गई, जबकि सीताराम, इंदर बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन व ग्रामीण पहुंच गए।
सभी आक्रोशित हो गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया। सभी का कहना है कि जर्जर तार होने से हादसा हुआ। बावजूद तार बदलवाए नहीं जाते। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। एसडीएम सदर राजीव राय व सीओ श्वेता श्रीवास्तव, भदोखर एसओ आरके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद व जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर जाम खुल सका।
परिवार में मृतक राम प्रकाश इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी राजवती, बेटे अनिल, श्यामू, रजोले व बेटी शिवानी, सीमा को छोड़ गया है। अब इनकी देखभाल की जिम्मेदारी पत्नी राजवती पर आ गई है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विवेक खन्ना ने कहा कि भदोखर में करंट लगने से श्रमिक की मौत की जानकारी हुई है। सलोन उपकेंद्र के अवर अभियंता अरविंद सिंह और गदागंज उपकेंद्र के अवर अभियंता राजीव यादव को मौके पर भेजा गया है।
पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। जांच के बाद पांच लाख रुपये और पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी दी जाएगी।