फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Drizzle with thunderstorm, damage to crops

Raebareli News: आंधी के साथ बूंदाबांदी, फसल को नुकसान

Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with thunderstorm, damage to crops
कलेक्ट्रेट परिसर में तड़के सुबह हुई बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से अशोक के पेड़ से जमीन पर गिरे - फोटो : संवाद
रायबरेली। जिले में रविवार सुबह आंधी चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे गेहूं व आम की फसल को नुकसान हुआ है। अगेती बोई गई गेहूं की फसल और आम के बौर जमीन पर गिर गए। सरसों की फसल भीग गई।
विज्ञापन


होली के बाद बदल रहे मौसम के मिजाज से जिले के करीब छह लाख किसानों के चेहरे पर मायूसी दिख रही है। सुबह करीब छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छाए और फिर आंधी चलने लगी। 15 मिनट बाद आंधी और बूंदाबांदी बंद हो गई।
विज्ञापन


राही, सतांव, जगतपुर, ऊंचाहार, सलोन, डीह, बछरावां, हरचंदपुर समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों में किसानों की गेहूं की फसल जमीन पर धराशायी हो गई। बछरावां इलाके के नीमटीकर गांव के किसान चंद्रप्रकाश तिवारी कहते हैं कि आंधी के कारण उनकी दो बीघे गेहूं की फसल गिर गई है। उन्होंने अगेती गेहूं की फसल की बोआई की थी। खेतों में कटी पड़ी सरसों भीग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरचंदपुर इलाके के डिडौली के किसान छत्रपाल सिंह कहते हैं कि चार बीघे गेहूं की फसल की बोआई की है। आंधी के कारण एक बीघा गेहूं की फसल गिर गई है। सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। आम के बौर टूटकर गिर गए हैं।


यहीं के किसान छविनाथ पाल कहते हैं कि दो दिन पहले गेहूं की फसल की सिंचाई की थी। आंधी के कारण एक बीघा गेहूं की फसल गिर गई है। जिले में इस बार डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की फसल की बोआई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed