{"_id":"62c72b27a9336916131e2b13","slug":"driving-license-raibaraily-news-lko6385806141","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएल बनवाना हुआ आसान, टाइम स्लॉटों की संख्या हुई दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएल बनवाना हुआ आसान, टाइम स्लॉटों की संख्या हुई दोगुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उप संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय से परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाना आसान हो गया है।
शासन ने अप्वाइंटमेंट (टाइम स्लॉट) की संख्या दूने से भी अधिक कर दी है। अब तक 36 लोगों के डीएल ही रोजाना बन पाते थे अब एक दिन में 80 लोगों को परमानेंट डीएल मिल जाएगा। इस व्यवस्था के बाद दो से तीन महीने तक इंतजार करने वालों को अधिकतम 10 दिन में ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा।
परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लोगों को एआरटीओ कार्यालय में तय तारीख पर पहुंचकर फोटो खिंचवाने के साथ ही टेस्ट भी देना पड़ता है।
अब तक एआरटीओ कार्यालय में एक दिन में महज 36 ड्राइविंग लाइसेंस के लिए औपचारिकताएं पूरी कराई जाती थी। ऐसा होने के कारण ऑनलाइन आवेदन करते समय ही 36 की संख्या पूरी होने के बाद अगली तारीख एआरटीओ कार्यालय में औपचारिकता पूरी कराने के लिए मिलती था। ऐसी स्थिति में लोगों को तीन महीने बाद ही औपचारिकता पूरी कराने की मौका मिला पाता था।
विज्ञापन
शासन ने समस्या के निदान के लिए रोजाना अप्वाइंटमेंट की संख्या 36 से बढ़ाकर 80 कर दी है। अब तक दिन में 80 लोगों को परमानेंट डीएल मिल जाएंगे।
ऐसा होने के बाद लोगों को अब डीएल के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन करते ही एआरटीओ कार्यालय में फोटो खिंचवाने और अन्य औपचारिकता पूरी कराने का जल्द ही नंबर आ जाएगा।
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों पर नया नियम लागू है। एक दिन में ऑनलाइन चाहे जितने आवेदन होंगे, लेकिन एक दिन में मात्र 80 लोगों को ही औपचारिकता पूरी कराने के लिए मौका मिलेगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में यह नियम लागू नहीं होगा, लेकिन जब परमानेंट डीएल बनवाने का समय आएगा तो इस व्यवस्था का पालन करना होगा।
शासन ने रोजाना परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस का कोटा 36 से बढ़ाकर 80 कर दिया है। इससे लोगों की समस्याएं कम होंगी। आदेश आने के बाद अनुपालन शुरू करा दिया गया है। कार्यालय में आने वाले अभ्यर्थियों की डीएल से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं।
- आरके सरोज, एआरटीओ (प्रशासन)