फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Driver dies after being crushed under tractor trolley

Raebareli News: ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर चालक की मौत

Tue, 25 Nov 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 25 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being crushed under tractor trolley
सरेनी। काशीखेड़ा गांव निवासी दुर्गाशंकर (50) पुत्र छेदीलाल ट्रैक्टर चलाते थे। सोमवार दोपहर बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पर मौरंग व गिट्टी लादकर रानी खेड़ा से खांडे सराय गांव जा रहे थे। रावतपुर कला गांव से एक किमी आगे मुर्गी फार्म के पास पहुंचे तो ढलान पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा कर लघुशंका करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान ढलान के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली आगे बढ़ गई और दुर्गाशंकर उसके चपेट में आ गए। जब तक लोग ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे से दुर्गाशंकर को बाहर निकालते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दुर्गाशंकर की मौत से पत्नी परमेश्वरी, बेटे अमरेंद्र कुमार, परवेज कुमार व बेटी शालू के आंसू नहीं थम रहे हैं। सरेनी थाना प्रभारी रमेशचंद्र यादव का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed