दहेज नहीं मिलने पर दूल्हा पक्ष नहीं लाया बारात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के चलते दूल्हे पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय मजरे लोधवरिया गांव निवासी मुनीर अहमद के मुताबिक उसने अपनी बेटी शहनाज की शादी बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के डलिया पोस्ट उस्मानपुर निवासी नौशाद शेख के साथ तय की थी।
19 मार्च को बारात आनी थी। शादी की तैयारियां चल रही थी। दस बिस्वा जमीन पर बेचकर ससुराल पक्ष को बाइक व अन्य दहेज का सामान दे दिया। रविवार को लड़के का पिता मो. हबीब समेत अन्य लोग घर आए और 51 हजार रुपये की नकदी, सोने की दो तौले की चेन की मांग की। नकदी और चेन देने में असमर्थता जताई तो शादी करने से इंकार कर दिया और बारात लेकर नहीं आए। थानेदार प्रेमपाल सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं लालगंज कस्बे के रामलीला मैदान में पुत्री को लिवाने आए पिता की ससुरालीजनों ने पिटाई कर दी। पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के विरुद्घ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी वारिस अली ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह 2014 में रामलीला मैदान निवासी शकील के साथ किया था।
शादी के बाद से ही दामाद, ससुर सलीम, सास रुबीना, ननद सबनम दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे थे। मांग न पूरी होने पर आए दिन पुत्री को मारते-पीटते थे।
पिता ने बताया कि 13 मार्च की रात दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने पुत्री की पिटाई कर दी थी। सूचना मिलने पर वह पुत्री के ससुराल पहुंचा। वह पुत्री को विदा कराकर लाने की बात कह रहा था। जिस पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे चोटें आईं थी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।