फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dog sitting on the bed of emergency ward

Raebareli News: इमरजेंसी वार्ड के बेड पर जा बैठा कुत्ता

Wed, 13 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 13 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dog sitting on the bed of emergency ward
जिला अस्पताल में सोमवार की रात इमरजेंसी वार्ड के बेड पर बैठा कुत्ता।
रायबरेली। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर कुत्ता आराम करता दिखा। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएस ने इमरजेंसी स्टाफ के साथ ही सुरक्षा सुपरवाइजर को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक कुत्ता जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड पर आराम करता दिख रहा है। इसी वार्ड में अन्य बेडों पर मरीज भी भर्ती है। इमरजेंसी वार्ड के आसपास कई कुत्ते घूम भी रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। सीएमएस ने मामले की जांच कराई तो स्पष्ट हो गया कि इमरजेंसी वार्ड के बेड पर सोमवार रात कुत्ता बैठा था। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ और सुरक्षा सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी को अल्टीमेटम दिया गया कि ऐसी पुनरावृति बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरे ने खोला सच
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल के सीएमएस ने सोमवार रात 11 बजे के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई। रात 11 बजे से 11.20 बजे तक इमरजेंसी वार्ड का एक बेड कुत्ते के कब्जे में दिखा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुष्टि होने के बाद उन्होंने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



जिले में थम नहीं रहा कुत्तों का आतंक, 18 नए रोगी पहुंचे
जिले में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी कुत्तों की चपेट में आने के बाद 18 नए मरीज एंटी रैबीज वेनम (एआरवी) लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा से चिकित्सीय सलाह लेने के बाद मरीजों ने टीकाकरण कक्ष पहुंचकर एआरवी लगवाई। 80 से अधिक पुराने मरीज भी एआरवी लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed