फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DNA of the accused of raping a teenager will be done

Raebareli News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपियों का होगा डीएनए

Thu, 15 Jan 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 15 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
DNA of the accused of raping a teenager will be done
रायबरेली। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट होगा। बुधवार को डलमऊ पुलिस ने जिला कारागार में बंद तीन आरोपियों के अलावा पीड़िता और मृत नवजात का सैंपल लिया। इसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


डलमऊ इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने बीते 30 जनवरी को डलमऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के रहने वाले औसान ने उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई है। पीडि़ता ने बयान में औसान के अलावा गांंव के ही दिनेश प्रजापति और दुर्गाबक्श का पुरवा गांव निवासी रघुबर पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की थी। बीते एक जनवरी को पुलिस ने तीनों आरोपियों को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पकड़कर जेल भेजा था। मंगलवार को परिजन गर्भवती किशोरी को लेकर जिला अस्पताल आए थे। चिकित्सकों से किशोरी को झटके आने की बात कही थी। चिकित्सकों ने किशोरी को महिला वार्ड में भर्ती कराया था, जहां उसे प्रसव हुआ था। कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई थी। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह के मुताबिक डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed