फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   diwali,cracker

शहर में चार स्थानों पर लगेंगी पटाखे की 200 दुकानें, फॉर्म को मारामारी

Wed, 19 Oct 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
diwali,cracker
रायबरेली। दिवाली पर आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए बुधवार से लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू हो गई। शहर में चार स्थानों पर तीन दिन के लिए पटाखा दुकानें लगेंगी। अस्थायी दुकान का लाइसेंस लेने के लिए बुधवार सुबह सात बजे से ही लोगों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय के बाहर पुलिस की मौजूदगी में फॉर्म के लिए गहमागहमी रही। 200 लोगों को लाइसेंस के लिए फॉर्म दिए गए। तमाम लोग बिना फॉर्म लिए ही लौट गए हैं। बुधवार शाम से अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन जमा करने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

दिवाली से पहले 22 अक्तूबर से तीन दिन के लिए पटाखा की दुकानें शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, गोराबाजार मैदान, आईटीआई मैदान और मुंशीगंज स्थित मैदान में लगेंगी। प्रत्येक स्थान पर 50-50 दुकानें लगाई जाएंगी। प्रत्येक स्थल के लिए बुधवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने अपने सामने 200 फॉर्म बंटवाए। फॉर्म लेने के लिए सुबह सात बजे से ही सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली पुलिस को बुलाना पड़ा। शाम को अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन जमा करने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगा अस्थायी लाइसेंस
सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने बताया कि अस्थायी पटाखा दुकान के लिए फॉर्म लेने वाले लोगों की सुविधा के लिए इस बार भी सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। बताया कि दुकानदारों को आवेदन को भरकर काउंटर पर जमा करना होगा। आवेदनों पर पुलिस, फायर व अन्य विभागों की रिपोर्ट प्रशासन की ओर से लगवाया जाएगा। इसके लिए आवेदकों को भटकना नहीं पड़ेगा। प्रत्येक स्थल के लिए 50-50 पटाखा दुकानों के लिए अस्थाई लाइसेंस तीन दिनों के लिए दिया जाएगा।

दिवाली पर शहर में चार स्थानों पर पटाखे की 50-50 दुकानें लगेंगी। 200 आवेदन दिए गए हैं। आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। सारी औपचारिकताएं पूरी कराकर लाइसेेंस जारी किए जाएंगे। दुकानदार को शत-प्रतिशत मानकों का पालन करना होगा। निरीक्षण में खामियां मिलने पर दुकानें बंद करा दी जाएंगी।
पल्लवी मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed