फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   District level selection trials today

Raebareli News: जिला स्तरीय चयन ट्रायल आज

Wed, 19 Nov 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
District level selection trials today
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्टेडियम में बृहस्पतिवार को महिला हॉकी, जूनियर बालक कबड्डी और जूनियर बालिका कबड्डी की जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी अयोध्या मंडल में होने वाले अगले चरण के ट्रायल में भाग लेंगे।सीनियर महिला हॉकी का प्रदेशीय समन्वय टूर्नामेंट 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक वाराणसी में होना है, जिसके लिए चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को अयोध्या मंडल स्तर के ट्रायल में शामिल होंगी। जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 9 से 11 दिसंबर तक अमेठी में आयोजित होगी। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 29 नवंबर को अयोध्या में मंडलीय चयन में उतरेंगे। जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 6 से 8 दिसंबर तक गाजीपुर में होगी। चयनित बालिका खिलाड़ी 28 नवंबर को अयोध्या मंडल के ट्रायल में प्रतिभा दिखाएंगी। जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति व दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed