फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   distributed among 1.11 lakh poor in Anna Mahotsav

अन्न महोत्सव में 1.11 लाख गरीबों में बंटा राशन

Thu, 05 Aug 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
distributed among 1.11 lakh poor in Anna Mahotsav
रायबरेली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गुरुवार को जिले भर में अन्न महोत्सव मनाया गया। जिले की 1145 कोटे की दुकानों पर टीवी के माध्यम से पीएम और सीएम के मन बात सुनने के बाद 1.11 लाख गरीबों में मुफ्त अन्न का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक, ब्लॉक प्रमुख व अन्य नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।
इंदिरा गांधी सभागार में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी व जिले की नोडल व प्रबंध निदेशक उप्र मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड कंचन वर्मा ने गरीबों में अन्न बांटा। सभी ने पीएम और सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायकों के साथ ही डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, प्रभारी सीडीओ/डीडीओ एसएन चौरसिया, डीएसओ विमल शुक्ल, एआरओ सुरेश कुमार, एसडीएम अंशिका दीक्षित, सविता यादव, विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर ब्लॉक के चिचौली गांव में ब्लॉक प्रमुख दलबहादुर सिंह, उत्कर्ष मौर्या ने गरीबों में अन्न का वितरण किया। इस मौके पर पीएम के मन की बात सभी ने सुनी। दीनशाह गौरा ब्लॉक के बेहीखोर में बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता ने गरीबों में अन्न का वितरण किया। समाजसेवी शुभेंद्र सिंह की ओर से भव्य आयोजन कराया गया।
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार लखनापुर में कोटेदार राजेंद्र कुमार की दुकान पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्नू तिवारी, नोडल अधिकारी राकेश कुमार ने राशन वितरण किया। सब्जी बबुरा में नोडल अधिकारी संतोष कुमार ने राशन बांटा। हसनापुर, सरेनी, धूरेमऊ, रमईपुर आदि गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार रोहनियां व ऊंचाहार ब्लॉक की कोटे की 83 दुकानों पर अन्न वितरण हुआ। ऊंचाहार देहात में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, एसडीएम राजेंद्र शुक्ला व बीडीओ विजयंत कुमार सिंह ने अनाज वितरित किया। इसके अलावा अन्य दुकानों पर भी वितरण किया गया।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार विधायक राम नरेश रावत ने देहली, बैंती, भवानीगढ़, सराय छत्रधारी, रामपुरखास में अन्न वितरण किया। जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा ने शिवगढ़, कसना, ब्लॉक प्रमुख हनुमंत प्रताप सिंह ने चितवनियां में राशन वितरण किया। इसके अलावा अन्य गांवों में भी आयोजन किए गए। लोगों ने पीएम और सीएम के मन की बात भी सुनी।
गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख दीनशाह गौरा सविता मौर्या ने नारायनपुर, बन्ना, दाउदपुर गड़ई सहित अन्य गांवों में आयोजित अन्न महोत्सव में गरीबों में राशन बांटा। डीह प्रतिनिधि के अनुसार नरायनपुर गांव में कोटेदार चंदप्रकाश सिंह की दुकान पर प्रधान प्रतिनिधि दीपू सिंह भदौरिया ने कार्ड धारकों राशन बांटा। प्रधानपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य आशीर्वाद सिंह, खेतौधन गांव में प्रधान मीरा साहू ने राशन बांटा।

सराय मानिक में प्रधान राजश्री ओझा, विरनावा में अभिषेक विक्रम सिंह ने राशन वितरण किया। इसी तरह जिले में अन्य कोटे की दुकानों पर आयोजित कार्यक्रम में अन्न वितरण किया गया। तिलोई प्रतिनिधि के अनुसार अमेठी जिले के तिलोई क्षेत्र में कोटे की दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया गया। गरीबों में अन्न का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed