{"_id":"c251f55ed54d72118ebac8e5f646ce97","slug":"disputes-between-the-72-21-percent-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों के बीच 72.21 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों के बीच 72.21 फीसदी वोटिंग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी के साथ ही प्रधान और पंचायत सदस्य के 4,039 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में लॉक हो गया। डीह ब्लॉक क्षेत्र में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों व एजेंट में मारपीट हुई।
छतोह में बवाल पर पुलिस ने लाठियां भांजी। साथ ही कई स्थानों पर फर्जी वोटिंग को लेकर शिकायतें रही। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी श्रीकांत सिंह ने बूथों का जायजा लिया।
तीसरे चरण में राही, अमावां, डीह और छतोह ब्लॉक क्षेत्र में वोट डाले गए। सुबह से ही घना कोहरा छाया था। लेकिन इसका मतदान पर कोई असर नहीं दिखा।
मतदान शुरू होने से पहले ही वोटरों की कतारें बूथों पर लग गई। एक-एक करके वोटर आते-जाते दिखे। कई मतदान केंद्र ऐसे रहे, जहां पर शाम 4.30 बजे के बाद भी लाइन लगने पर मतदान हुआ।
विज्ञापन
राही ब्लॉक में सबसे अधिक और छतोह ब्लॉक में सबसे कम मतदान हुआ। तीसरे चरण में प्रधान के 213 और सदस्य के 2,669 पदों के लिए 4,039 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनका भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। अब 13 दिसंबर को इन प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा।