{"_id":"629f95171bce2971410ae68d","slug":"dispute-raibaraily-news-lko63416907","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश के चलते युवक को किया मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी रंजिश के चलते युवक को किया मरणासन्न
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। महराजगंज रोड पर सोमवार देर शाम बछरावां महराजगंज संपर्क मार्ग पर नहर पुलिया के पास बाइक सवार युवक की चार युवकों ने जमकर पिटाई कर दी।
युवक को मरणासन्न अवस्था में पुलिया के पास ही छोड़कर हमलावर भाग गए। सड़क से गुजर रहे एक राहगीर की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सरेनी के सुरजीपुर निवासी शिवप्रकाश (28) बाइक से किसी काम से महराजगंज गया था। काम निपटा कर वह देर शाम अपने घर जा रहा था।
इसी दौरान सरेनी के ही रहने वाले कुछ लोगों ने उस पर बछरावां-महाराजगंज संपर्क मार्ग पर नहर पुलिया के पास हमला कर दिया। घटना में शिवप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद सड़क से गुजर रहे एक युवक की शिव प्रकाश पर नजर पड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिव प्रकाश को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक ने दो आरोपित की पहचान कर ली है। दो अन्य हमलावर अज्ञात हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।