फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

नशे में धुत युवक ने सीएचसी के चिकित्सक को पीटा, केस दर्ज

Sun, 01 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
dispute
बछरावां (रायबरेली)। सीएचसी बछरावां में तैनात एक वरिष्ठ चिकित्सक की शनिवार रात नशे में धुत युवक ने पिटाई कर दी। घटना पर स्टाफ ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के सरोजनी नगर निवासी डॉ. नवीन शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बछरावां में वरिष्ठ चिकित्सक के पद पर तैनात हैं।
शनिवार को वह नाइट ड्यूटी पर थे। रात करीब 10 बजे क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी सूर्यकांत अपनी पत्नी सुचिता का इलाज कराने आए।
चिकित्सक महिला का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उसका पति किसी बात को लेकर चिकित्सक से उलझ गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। तीमारदार ने चिकित्सक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे चिकित्सक के गले और गाल में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

पीड़ित डॉ. नवीन शर्मा का कहना है कि तीमारदार नशे में धुत था और अकारण गाली देने लगा। मना किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने कहा कि पूरे मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। डॉ. एसपी सिंह, डॉ. प्रभात मिश्रा, डॉ. पारुल, डॉ. हुमा कौशर, डॉ. आरके सैनी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपित युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। कोतवाल जगदीश यादव ने कहा कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed