फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

ग्राम पंचायत सदस्यों को नामांकन करने से रोका, धमकाया, फायरिंग

Sun, 06 Jun 2021 07:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
dispute
बवाल के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार को दबंगों ने ग्राम पंचायत सदस्यों को मारपीट करते हुए नामांकन करने से रोक दिया। दबाव बनाने के लिए असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है। हिस्ट्रीशीटर अजीत प्रताप सिंह उर्फ बाबी सिंह और उसके साथियों ने दबंगई दिखाते हुए जमकर उत्पात मचाया।
गुस्साए लोगों ने अमावां ब्लॉक को घेरते हुए हंगामा किया। खूब नारेबाजी की। सीओ की अगुवाई में कई थानों की फोर्स पहुंची तो स्थिति संभली। सीओ ने मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया।
विज्ञापन

अमावां ब्लॉक में पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही थी। मंचितपुर ग्राम पंचायत से आशीष कुमार समेत अन्य लोग ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने ब्लॉक जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने साथियों के साथ दावेदारों को नामांकन पत्र जमा करने से रोक दिया। विरोध करने पर पिटाई करते हुए कनपटी पर असलहा तान दिया। दहशत फैलाने के लिए असलहों से हवाई फायरिंग की।
जानकारी होने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तो आरोपी भाग गए। गुस्साए लोगों ने ब्लॉक को घेर लिया और हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।
इससे ब्लॉक में चल रही नामांकन प्रक्रिया भी कुछ देर के लिए ठप हो गई। सीओ सदर महिपाल पाठक, कोतवाल अतुल सिंह, मिल एरिया थानेदार आशुतोष त्रिपाठी, महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह मौके पर पहुंच गई।
चार के खिलाफ दर्ज किया गया केस : सीओ
सीओ सदर महिपाल पाठक ने बताया कि पीड़ित आशीष की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर बाबी सिंह, केतन, भट्टू सिंह और रोहितलाल पांडेय के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बाबी महराजगंज कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर और टापटेन अपराधी है। लोगों को शांत करा दिया गया है। मामला पूरी तरह से शांत है।
ब्लॉक प्रमुख से लेकर सदस्य तक के चुनाव में रार
अमावां ब्लॉक में चुनाव को लेकर घमासान मचा है। हर कोई चुनाव जीतने के लिए नए हथकंडे अपना रहा है। ब्लॉक प्रमुख के साथ ही अब पंचायत उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए खूनखराबा तक किया जा रहा है।
पिंडारीकला से बीडीसी का चुनाव जीतने वाले नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। नीरज का आरोप है कि वह ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
एक महिला जनप्रतिनिधि अपने घरवालों को ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर बैठाने के लिए उनका उत्पीड़न करा रही हैं। वह लगातार दबाव बना रही हैं कि हम ब्लॉक प्रमुख का चुनाव न लड़ें।
वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए लोगों को परचा जमा करने से रोका गया। ऐसे में पुलिस को जांच करके ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश : एसपी
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें रोहित लाल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। बाबी सिंह महराजगंज कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed