फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

जानवर के विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट

Sun, 09 May 2021 07:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
dispute
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के देवपुर और सेमियागढ़ी गांव में दो गुटों में भिड़ंत हो गईं। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें कई लोगों को चोटें आईं है।
विज्ञापन

पहली घटना में देवपुर गांव में हुई। यहां की रहने वाली सावित्री ने बताया कि पड़ोस के राजेश कुमार के जानवर मेरे दरवाजे आकर फूलों के पेड़ का नुकसान कर रहे थे। जब इसका विरोध किया तो राजेश कुमार गाली-गलौज करते हुए मुझे मारापीटा।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की आरती देवी ने बताया कि मेरे जानवर रस्सी तोड़कर सावित्री के दरवाजे जाकर फूलों के पेड़ को चरने लगे। मैं उन्हें लाने गई तो उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई सुनीता को भी मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सेमियागढ़ी गांव में खेत में लगे आम के पौधे बकरी के चरने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष से कुंतादेवी, अनीता, नीतू, शांति घायल हुईं, जबकि दूसरे पक्ष कुंवारा, अमिता, माधुरी, काजल, सुमिता घायल हुई है। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed