{"_id":"6092b49f8ebc3ebd020bdadf","slug":"dispute-raibaraily-news-lko576931022","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसरा रहा सन्नाटा, पुलिस बल तैनात, 24 हमलावर भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसरा रहा सन्नाटा, पुलिस बल तैनात, 24 हमलावर भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के पकरा गिरिफ्ता गांव में बवाल के बाद पुुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुुलिस अराजकतत्वों पर नजर रख रही है। बवाल के बाद बुधवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
दहशत के चलते लोग घरों में दुबके रहे। बुधवार को मामले में पकड़े गए 24 हमलावरों को जेल भेज दिया गया। भदोखर थानेदार पंकज तिवारी ने गांव में पैदल मार्च करके लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
पकरा गिरिफ्ता गांव से इस बार अयोध्या प्रसाद ने प्रधान पद का चुनाव जीता है। मंगलवार को अयोध्या अपने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाल रहा था। पूर्व प्रधान अनुरुद्ध सिंह के परिवार के लोगों ने जुलूस निकालने से मना किया था।
विज्ञापन
इसी को लेकर पथराव होने के साथ मारपीट हुई थी। मामले में वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानेदार का कहना है कि दोनों पक्षों से बवाल में शामिल अमर मौर्या, धर्मेद्र मौर्या, अरुण कुमार, सुरेश कुमार, मोहित, बाबूलाल, प्रदीप, दीपक कुुमार, राहुल कुमार, राजेश, अखिलेश, सोनू, बृजेश कुमार, रघुबीर प्रसाद मौर्या, अंकित, अंकुर, सुमन के अलावा उत्तम सिंह, विजय प्रताप सिंह, मोनू सिंह, सूर्यभान सिंह, राम प्रकाश सिंह, दिलीप कुमार सिंह, अंबरीश सिंह आदि को जेल भेज दिया गया है। अन्य बवाल में शामिल हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
एसडीेएम ने शांति बनाने की अपील की
डलमऊ। एसडीएम डलमऊ विजय कुमार बुधवार को पकरा गिरिफ्ता गांव पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से शांति बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनावी रंजिश में किसी तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई गई है।