फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

घर में घुसकर मारपीट के साथ फायरिंग, तोड़फोड़, लूटपाट, चार लोग घायल

Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
dispute
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के किशुनपुर मजरे बरुवा गांव में मंगलवार रात चुनावी रंजिश में बवाल हो गया। घर में घुसकर लोगों के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई।
विज्ञापन

बवाल में चार लोग घायल हुए। काफी देर तक संघर्ष होता रहा। तोड़फोड़ के साथ लूटपाट की गई। बाद में कई थानों की पुलिस पहुंची तो स्थिति संभली। मामले में 15 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

किशुनपुर मजरे बरुआ निवासी शिवारंजन रात में उड़द की फसल को बचाने के लिए खेत में रखवाली कर रहा था। इसी बीच हमलावरों ने लाठी-डंडों और असलहों से लैस होकर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट कर उसकी जेब से एक हजार रुपये निकाल लिए। शिवारंजन जान बचाने के लिए अपने घर भागा तो आरोपियों ने उसका घर घेरकर मारपीट करने लगे। इस दौरान बचाव में रविकांत यादव, जितेंद्र यादव व विमलेश यादव आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
शिवारंजन के अलावा रविकांत, जितेंद्र, विमलेश को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान आरोपियों ने असलहों से फायरिंग की। घायलों की चीख पुकार सुन ग्रामीण दौड़े तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए।
इस दौरान आरोपी एक बाइक को भी तोड़कर उठा ले गए, परंतु इस दौरान आरोपी अपनी बाइक गांव में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी डीह पहुंचाया।

बवाल की सूचना पर डीह के अलावा नसीराबाद समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोप है कि चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। थानेदार राकेश सिंह यादव का कहना है कि शिवारंजन की तहरीर पर राजेंद्र वर्मा, अमित यादव, इंद्रराज, यशवीर उपाध्याय, मेराज, हरिश्चंद्र, अमरेश यादव उर्फ बब्बू, आदर्श उर्फ दीपक, सर्वेश यादव उर्फ मुन्ना, कैसर अली, विकास शर्मा, रियाज अहमद, सचिन यादव, सुनील शर्मा, अवनीश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed