फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dispute over removal of balcony, FIR against six

Raebareli News: छज्जा निकालने पर विवाद, छह के खिलाफ एफआईआर

Wed, 31 Dec 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 31 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dispute over removal of balcony, FIR against six
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के दुर्गन मजरे शंकरपुर गांव में छत का छज्जा निकालने के विवाद में विधवा व उसकी बेटियों की पिटाई कर दी गई। मामले में सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बीते 29 दिसंबर को दुर्गन मजरे शंकरपुर निवासी सफाई कर्मचारी शत्रोहन घर की छत का छज्जा निकलवा रहे थे। पड़ोसी राज कुमारी पत्नी स्व. शिव बहादुर ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी। डॉयल 112 ने मौके पर पहुंचकर सटरिंग हटवाकर छज्जा हटवा दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सफाई कर्मचारी के अलावा अन्य लोगों ने विधवा के घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता ने थाने में शिकायत की।
विज्ञापन


पीड़िता राजकुमारी की तहरीर पर सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शत्रोहन, उसके भाई विनोद व पुत्र शिवाकांत के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि विरोधियों ने पीड़िता के घर में घुसकर लात-घूसों, लाठी-डंडे व फावड़े से हमलाकर करके घायल कर दिया। विधवा के साथ उसकी बेटियों प्रियंका, शिल्पी व प्रिया को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा डॉयल 112 के पहुंचने के बाद पीड़ितों की जान बची। एसओ जगतपुर पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज करके विवेचना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed