{"_id":"68361292722013924f023db0","slug":"disabled-person-died-due-to-collision-with-mixer-machine-raebareli-news-c-101-1-slp1006-133975-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मिक्सर मशीन की टक्कर से दिव्यांग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मिक्सर मशीन की टक्कर से दिव्यांग की मौत
Wed, 28 May 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 28 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कर्कश गांव के कमलेश कुमार (56) दोनों आंखों से दिव्यांग थे। छड़ी के सहारे वह चलते थे। मंगलवार को गांव में आयोजित भंडारे में वह प्रसाद लेकर पैदल घर लौट रहे थे। तभी गांव में आरसीसी सड़क बना रही मिक्सर मशीन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दिव्यांग वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से परिवारजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी माैत हो गई। प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल ने बताया कि मिक्सर मशीन का ड्राइवर भाग गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी। संवाद