फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Director of AIIMS Jodhpur saw preparations for MBBS studies

एम्स जोधपुर के निदेशक ने देखी एमबीबीएस की पढ़ाई की तैयारियां

Fri, 09 Aug 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Director of AIIMS Jodhpur saw preparations for MBBS studies
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दरियापुर में इसी माह से शुरू होने वाली एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए चल रह रही तैयारियों की समीक्षा करने के लिए गुरुवार को एम्स जोधपुर के निदेशक प्रो. संजीव मिश्रा यहां पहुंचे। उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण करने के बाद एम्स के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला के साथ बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसमें जल्द से जल्द तैयारियों को पूरा कराने के निर्देश दिए। अब तक हो चुके दाखिलों के संबंध में भी जानकारी ली। वहीं एम्स में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 20 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी हो गई। इसका रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। एम्स दरियापुर में वर्तमान में ओपीडी चल रही है।
विज्ञापन

यहां मेडिसिन, डेंटल, अस्थि रोग, पीड्रियाटिक, ईएनटी आदि की सुविधाएं मिल रही हैं। इसी माह से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने वाली है। इसके लिए अब तक 50 में 43 सीटें लॉक हो चुकी हैं। इसी सप्ताह सात सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग भी होगी। एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराने के लिए 24 फैकल्टियों (संकायों) को भरने की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से 20 डॉक्टरों का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। एम्स जोधपुर के निदेशक प्रो. संजीव मिश्रा की टीम गुरुवार को एम्स पहुंची। टीम ने निर्माणाधीन भवन के साथ ही ओपीडी का निरीक्षण किया। आवासीय परिसर को भी देखा। बाद में एम्स के मीटिंग हाल में अधीक्षक व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के साथ बैठक करके एमबीबीएस का पहला बैच शुरू कराने के लिए अब तक हो चुकी तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने जो भी तैयारियां शेष बची हैं, उन्हें जल्द ही पूरा कराने के निर्देश दिए। एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई को शुरू कराने के लिए मिनिस्ट्री ने लैब व अन्य उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। पहले बैच में बायोकेमेस्ट्री, एटॉमनी, फिजियालॉजी और कम्युनिटी मेडिसिन की पढ़ाई होगी। इन चारों कोर्सों के लिए लैब व अन्य संसाधनों की व्यवस्था होगी। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

एम्स रायबरेली के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि एम्स जोधपुर के निदेशक की टीम एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई की तैयारियों को देखने के लिए आई थी। 24 फैकल्टियों को भरने के लिए चल रही प्रक्रिया में 20 डॉक्टरों की भर्ती का काम भी पीजीआई चंडीगढ़ में पूरा हो गया है। इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पहले बैच के लिए 50 सीटों को भरने का काम भी इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed