{"_id":"5f91e40c8ebc3e9bb543086b","slug":"dios-inspected-attendance-is-only-30-percent-raibaraily-news-lko5466467111","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने किया निरीक्षण, उपस्थिति महज 30 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने किया निरीक्षण, उपस्थिति महज 30 प्रतिशत
विज्ञापन
रायबरेली। जिले भर में समस्त बोर्डों के माध्यमिक विद्यालयों में भौतिक रूप से 9 से 12 तक की कक्षाओं में पठन-पाठन शुरू कराया जा चुका है। पहले ही दिन से शुरू हुए निरीक्षण अब तक हो रहे हैं, ताकि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन कराया जा सके।
हालांकि अभी तक कहीं भी कोई कमी नहीं मिली है। अभी उपस्थिति काफी कम है। दशहरा के अवकाश के बाद उपस्थिति बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने गुरुवार को जनपद इंटर कॉलेज हरचंदपुर, विवेकानंद इंटर कॉलेज इचौली, जीपीआरपी इंटर कॉलेज कुर्री सुदौली और यशोदा देवी इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया।
सभी जगह व्यवस्था को परखा और उपस्थिति के बारे में पूछा। छात्र-छात्राओं से भी पूछताछ की, ताकि कहीं कोई कमी हो तो उसे पूरा कराया जा सके। जनपद इंटर कॉलेज में 35 प्रतिशत, विवेकानंद इंटर कॉलेज में 30 प्रतिशत, कुर्री सुदौली में 50 प्रतिशत और यशोदा देवी इंटर कॉलेज में महज 17 प्रतिशत उपस्थिति रही। कम उपस्थिति को लेकर अधिकारी चिंतित जरूर हैं, लेकिन इस बात से भी आशान्वित हैं कि दशहरा के बाद उपस्थिति बढ़ेगी।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि वर्तमान में उपस्थिति औसतन 30 प्रतिशत है। दशहरा की छुट्टियों के बाद उपस्थिति बढ़ेगी। अभिभावक लगातार विद्यालयों से संपर्क कर रहे हैं।
शिक्षक भर्ती के तहत नवनियुक्त शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने गुरुवार को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित किया और आदर्श शिक्षक बनने का पाठ भी पढ़ाया। नियुक्ति पत्र पाने के बाद नए शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर में ज्वाइन किया था, जिनकी हाजिरी यहीं पर लग रही है।
इससे सुबह उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बीएसए दफ्तर में नए शिक्षकों का जमावड़ा रहता है। बीएसए दफ्तर के सामने विकास भवन परिसर में नए शिक्षकों को देख बीएसए रुके और उन्हें कई नसीहतें दीं।
बीएसए ने बताया कि नए शिक्षक विद्यालय आवंटन के बाद तैनाती वाले स्थल में कामकाज करेंगे, इसलिए उन्हें अच्छी सीख देने की कोशिश की गई। विद्यालय आवंटन के लिए काउंसिलिंग स्थल का चयन अभी नहीं हो सका है। डायट, बीएसए दफ्तर या नगर क्षेत्र के किसी विद्यालय में काउंसिलिंग कराई जा सकती है।