{"_id":"6366ac99d01a5452ef09a5c9","slug":"died-raibaraily-news-lko6557864181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूप पीटने निकली महिला कुएं में गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूप पीटने निकली महिला कुएं में गिरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। सिद्धौर गांव में शनिवार तड़के सूप पीटने के लिए निकली महिला कुएं में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। जब वह घर नहीं पहुंची तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। दोपहर बाद उसका शव कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छिटाना (45) पत्नी जगदीश देवोत्थानी एकादशी पर शनिवार तड़के अन्य महिलाओं के साथ सूप पीटने के लिए निकली थी। गांव के बाहर चंद्रकेश सिंह के खेत के बगल बने कुएं में महिला गिर गई, लेकिन साथ गईं महिलाएं उसे देख नहीं पाईं।
दिन चढ़ने तक महिला घर वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोपहर में धान काट रहे कुछ ग्रामीणों ने कुएं में महिला का शव देखा तो सूचना घरवालों को दी। छिटाना का पति जगदीश देहरादून में रहकर मजदूरी करता है। उसकी मौत से बेटा भानु प्रताप व बेटी स्नेहलता, प्रेमलता, अनूपलता का रो-रो कर हाल बेहाल है। कोतवाल गौरव कुमार ने बताया घटना की जानकारी हुई है।