फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   diat winner in kho-kho

खो-खो में डायट, कबड्डी में कर्मयोगी ने बाजी मारी

Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
diat winner in kho-kho
रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में डायट के अलावा विभिन्न संस्थाओं के बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में डायट और जिले के 14 शिक्षण संस्थानों के करीब 300 डीएलएड अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। प्र्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार भी डायट के खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका), 200 मीटर दौड़ (बालक), कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल व क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। स्काउट प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि खो-खो में डायट ने बाजी मारी। जबकि कबड्डी में कर्मयोगी पीजी कॉलेज को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

वालीबॉल में आरडीएस कॉलेज ने सफलता अर्जित की। क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में शिवा मौर्य कालेज ने जीत हासिल की। अब फाइनल मैच में शिवा मौर्य कालेज की भिड़ंत डायट से शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंतिम दिन सभी स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले होंगे। समापन समारोह दोपहर 2 बजे होगा। जिसमें सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में सूर्यप्रकाश, चंदना गोस्वामी, संजय सावंत, संतोष यादव, डॉ. आरएन सिंह व पंकज सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed