{"_id":"68e9565b8f7f386cfb0ff328","slug":"dhanbad-special-arrived-one-and-a-half-hour-late-raebareli-news-c-101-1-slko1034-142706-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डेढ़ घंटे देर से आई धनबाद स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डेढ़ घंटे देर से आई धनबाद स्पेशल
Sat, 11 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दीपावली का पर्व नजदीक आ रहा है, जिससे स्पेशल ट्रेनों में भी सभी बोगियां फुल नजर आ रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई सुधार न होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली से धनबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन ने डेढ़ घंटे इंतजार कराया। प्रयागराज से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटे विलंब से आई।
बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस पौन घंटे, जबकि प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस और बपनारस-मुंबई स्पेशल आधे घंटे विलंब से आई। गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 10 मिनट से ज्यादा लेट रही।
बृहस्पतिवार रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर और कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस ने पौने दो घंटे इंतजार कराया, जबकि बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पौन घंटे और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई।