{"_id":"638ce7a5aef5fb16873c4206","slug":"devlopment-raibaraily-news-lko660258136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शहीद चौक से राजघाट तक बनेगी डिवाइडर रोड, जाम से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शहीद चौक से राजघाट तक बनेगी डिवाइडर रोड, जाम से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में शहीद चौक से राजघाट पुल तक चार किलोमीटर की सड़क पर डिवाइडर बनेगा। इससे 10 हजार लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। डिवाइडर बनाने और सौंदर्यीकरण पर 63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस सड़क के निर्माण को हरी झंडी दी।
राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि शहीद चौक से राजघाट पुल करीब चार किलोमीटर की सड़क का कायाकल्प होगा। दोनों तरफ के बेतरतीब बिजली के पोल हटाए जाएंगे और डिवाइडरयुक्त सड़क बनने के बाद नए सिरे से बिजली के पोल लगाए जाएंगे। इस सड़क पर जल्द काम शुरू होने जा रहा है।
इन सड़कों का भी होगा कायाकल्प, रेलवे लाइन पर बनेंगे पांच ओवरब्रिज
राज्यमंत्री ने बताया कि शहर को खूबसूरत बनाने के लिए पांच और सड़कों को डिवाइडरयुक्त बनाने की तैयारी चल रही है। इसका प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेजा है। इनमें त्रिपुला से जहानाबाद, रतापुर से डबल फाटक ओवरब्रिज तक, सिविल लाइंस से पीएसी, गोराबाजार से इंदिरा उद्यान होते हुए मामा चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहे से जेल गार्डन शामिल है।
विज्ञापन
लखनऊ-रायबरेली हाईवे से सेंहगो जाने वाली सड़क पर ओवरब्रिज, लखनऊ-रायबरेली हाईवे से हरचंदपुर-सिरसा घाट रोड पर रेलवे ओवरब्रिज, ऊंचाहार-रायबरेली मार्ग पर मुंशीगंज से एम्स जाने वाले मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज, सवैया हसन गांव के पास रायबरेली-ऊंचाहार रेल लाइन पर ओवरब्रिज और फतेहपुर-रायबरेली मार्ग पर डलमऊ-मुंशीगंज मार्ग पर मुराईबाग में ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।