{"_id":"626d7a33801d8d79be10aafb","slug":"devlopment-raibaraily-news-lko628562835","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में बनेगा अमृत सरोवर, वॉकिंग पथ व बोटिंग की सुविधा मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में बनेगा अमृत सरोवर, वॉकिंग पथ व बोटिंग की सुविधा मिलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों में अमृत सरोवर बनेगा। वॉकिंग पथ, बेंच, पौधरोपण के साथ ही यहां बोटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
गांवों के तालाबों को अमृत सरोवरों का नाम देकर भूमि पूजन शहीदों के परिवारीजनों से कराया जाएगा। शनिवार को बीडीओ, एपीओ की टीम ने तीनों गांवों को चिह्नित करके गांव में निरीक्षण किया।
डीह ब्लॉक के तीन गांवों डीह, निगोही, टेकारी दांदू में अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायतों के केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग एवं मनरेगा योजना से प्राप्त होने वाली धनराशि से काम कराया जाएगा। एक एकड़ भूमि पर अमृत सरोवर का निर्माण होगा।
तालाब के साथ ही इंटरलॉकिंग, बेंच, वॉकिंग पथ, छायादार पौधे, तालाब तक सीढ़ियां बनेंगी। तालाब में बोटिंग एवं राष्ट्रीय पर्व पर झंडारोहण करने तक की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
बीडीओ जितेंद्र सिंह ने शनिवार को एपीओ मनरेगा दीपक कुमार के साथ निगोही, डीह, टेकारी दांदू गांव पहुंचकर अमृत सरोवर बनने वाले स्थान को देखा।
बीडीओ ने बताया कि तीन गांवों में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए ग्राम प्रधान और लेखपाल के साथ मिलकर जगह चिह्नित करके शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।