फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Devlopment

सवा अरब रुपये नहीं खर्च कर पाए सरकारी विभाग

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Devlopment
रायबरेली। वित्तीय वर्ष 2021-22 का करीब सवा करोड़ रुपये का बजट सरकारी विभाग खर्च नहीं कर पाए। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन 31 मार्च की रात तक शासन से विभागों को करोड़ों के बजट आवंटित किए गए।
विज्ञापन

तमाम प्रयास के बावजूद विभाग आखिरी दिन 55.90 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाए। विभिन्न सहायता व मुआवजे की धनराशि के साथ ही कई विभागों के लंबित वेतन के भुगतान भी अंतिम दिन बजट मिलने के बाद हो गए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के कारण इस बार जिले के विभागों को समय से बजट नहीं मिल पाया। हालांकि जिन विभागों को बजट मिला भी था, वह भी चुनाव के कारण ही खर्च नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन कई विभागों को बजट दिया गया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का तीन महीने के वेतन के साथ ही विभिन्न सहायता और आर्थिक मदद का बजट भी जिले को देर से मिला। 31 मार्च को आधी रात तक सरकारी विभाग बजट को खर्च करने में जुटे रहे।
विभाग आखिरी दिन 55.90 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाए। स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पंचायतीराज, पशुपालन व कृषि विभाग सहित अन्य विभाग करोड़ों का बजट खर्च नहीं कर पाए। जिले में करीब सवा अरब रुपये का बजट खर्च नहीं हो पाया।

जिले के सबसे अधिक बजट वाले विभागों में खर्च
विभाग मिला बजट (करोड़ में) खर्च बजट (करोड़ में)
बेसिक शिक्षा 658.66 648.77
पुलिस विभाग 302.03 299.52
मेडिकल 145.14 132.93
डीआईओएस 120.72 118.73
कलेक्ट्रेट 68.37 63.28
डीपीआरओ 89.15 86.49
समाज कल्याण 49.66 47.33
कृषि विभाग 21.80 21.15
पशुपालन 14.67 14.10
दैवीय आपदा 13.60 10.09
फारेस्ट 18.29 17.50
आबकारी 2.79 2.70
उद्योग 3.79 3.76
उद्यान 1.72 1.69
एआरटीओ 2.44 2.13
विभाग का नाम खर्च धनराशि (लाखों में)
उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट 754.94
उप निदेशक कृषि 279.40
पुलिस उप अधीक्षक 253.94
होम गार्ड्स 124.41
माध्यमिक शिक्षा 210.92
पीएसी 236.71
सीएमओ 140.14
समाज कल्याण विभाग 86.10
सीएमएस महिला 73.90
जिला कार्यक्रम अधिकारी 68.37
पशुपालन 51.37
निर्वाचन कार्यालय 45.84
डीपीआरओ 41.96
सीएमएस पुरुष 36.58
प्रोबेशन अधिकारी 22.71
जिला उद्योग केंद्र 13.36
वित्तीय वर्ष 2021-22 खत्म हो गया है। आखिरी दिन तक बजट मिलने के कारण शत प्रतिशत पेमेंट नहीं हो सका। विभागों ने देर रात तक बजट को खर्च करने का पूरा प्रयास किया। आखिरी दिन 55.90 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
- जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed