{"_id":"610183fd8ebc3e58464e4ba2","slug":"devlopment-raibaraily-news-lko588887842","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विकास में आएगी और तेजी, मिले 10 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विकास में आएगी और तेजी, मिले 10 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर के विकास में अब और तेजी आ सकेगी। वजह शासन से विकास कार्यों को गति देने के लिए 10 करोड़ रुपये भेजा गया है। ऐेसे में अब नाली, खड़ंजा और पेयजल व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।
बजट मिलने के बाद नगर पालिका के अफसर खाका तैयार करने में जुट गए हैं कि किस वार्ड में कौन-कौन से कार्य कराने हैं। प्रस्ताव तैयार करने के बाद कार्यों को शुरू करा दिया जाएगा।
नगर पालिका क्षेत्र के 34 वार्डों में करीब ढाई लाख आबादी रहती है। कई ऐसे वार्ड हैं, जहां पर अब भी विकास कार्य कराए जाने की जरूरत है। खासकर पानी निकासी के लिए नालियां नहीं हैं।
विज्ञापन
नालियां हैं भी तो टूटी हैं। आने जाने के लिए नागरिकों के लिए खडंजा तक नहीं लगा है। पेयजल सुविधा भी ठीक नहीं है। शासन ने 15वें वित्त आयोग से शहर के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये दिए हैं।
नगर पालिका के खाते में भी धनराशि आ गई है। ईओ डॉ.आशीष कुमार सिंह का कहना है कि शहर में विकास कार्यों को कराने के लिए 15वें वित्त आयोग से दस करोड़ रुपये मिले हैं। इन पैसों से नाली, खड़ंजा समेत पेयजल सुविधा बेहतर करने में खर्च किया जाना है। कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। बजट मिलने से शहर के विकास कार्यों में और गति आ सकेगी।