{"_id":"31dcada26afe420f2659663e1c551c5f","slug":"detainees-will-soon-be-online-muscle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगी बंदियों की ऑनलाइन पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगी बंदियों की ऑनलाइन पेशी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
चहारदीवारी के अंदर से ही जल्द बंदियों की ऑनलाइन पेशी कराने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। यह व्यवस्था शुरू हो जाने के कारण बंदियों को पेशी के लिए कोर्ट नहीं ले जाना पड़ेगा।
जिला कारागार में इंटरनेट की व्यवस्था करा दी गई है। जल्द कोर्ट से इसे ऑनलाइन करा दिया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि दीवानी कचहरी में कक्ष निर्माण का कार्य पूरा होते ही इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।
मौजूदा समय में जिला कारागार में हत्या, लूट, डकैती, चोरी समेत 700 बंदी हैं। बंदियों को पेशी के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले जाया जाता है। कई बार पेशी के दौरान बंदी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
इसे देखते हुए बंदियों की जेल से ही पेशी कराने का खाका तैयार किया गया था। वैसे तो इसकी घोषणा कई महीने पहले की गई थी, लेकिन ऑनलाइन पेशी कराने की व्यवस्था का कार्य लगभग अब पूरा हो पाया है।
जेल अफसरों की मानें तो जेल और कोर्ट के बीच ऑनलाइन व्यवस्था होगी। जेल के अंदर से ही बंदियों की पेशी हो सकेगी। जेल में इंटरनेट की व्यवस्था करा दी गई है। कंप्यूटर मुहैया करा दिया गया है।
जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि दीवानी कचहरी में कक्ष का निर्माण चल रहा है। जिसके चलते कुछ देरी हुई है। एक पखवारा बाद जेल से ही बंदियों की ऑनलाइन पेशी कराने की शुरुआत हो सकेगी।
यह सुविधा शुरू होने से बंदियों को कोर्ट तक पहुंचाने में सुरक्षा में जो चूक का खतरा रहता है, उससे राहत मिलेगी।