फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dengue

Raebareli News: बुखार से एक ने दम तोड़ा, 250 मरीज मिले, डेंगू के तीन मरीज भी सामने आए

Tue, 22 Nov 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
dengue
रायबरेली। जिले में डेंगू और बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को डेंगू के तीन और बुखार के 250 मरीज मिले। इसके अलावा निजी अस्पतालों की जांच में डेंगू के 34 संदिग्ध मरीज मिले हैं। अब इन मरीजों की एलाइजा जांच होगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर परिवार के 23 लोगों की सेहत जांची और उनके ब्लड के सैंपल भरे। वहीं बुखार से तबीयत बिगड़ने पर 10 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, ऊंचाहार में बुखार पीड़ित एक बुजुर्ग की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में हरचंदपुर क्षेत्र के पूरे बलवंत सिंह गांव निवासी दिनेश सिंह (48), सतांव क्षेत्र के रैली कल्याणपुर निवासी निर्मला देवी (52) और चिलौला निवासी अनुराग दीक्षित (22) डेंगू संक्रमित मिले। रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को मलेरिया निरीक्षक मो. आतिफ के नेतृत्व में टीमों ने इन मरीजों के घर पहुंचकर परिवार के लोगों की सेहत जांची। टीम ने करीब 23 लोगों के ब्लड के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में चल रहे सर्वे में मंगलवार को बुखार के 250 मरीज चिह्नित किए गए हैं। मरीजों को सीएचसी में इलाज कराने की सलाह दी गई। जांच में रामा पैथोलॉजी में 13, सत्यम हॉस्पिटल में 12, आरोग्य हॉस्पिटल में तीन, रघुवीर हॉस्पिटल में एक, अवध हॉस्पिटल में दो समेत डेंगू के 34 संदिग्ध मरीज मिले हैं।
सीएमओ ने सभी निजी अस्पताल संचालकों को इन संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच जिला अस्पताल की प्रयोगशाला से कराने के निर्देश दिए हैं। उधर, मंगलवार को जिला अस्पताल में पहुंचे बुखार से पीड़ित 10 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा ऊंचाहार कोतवाली के गांव पनवारी निवासी रामलखन (60) की बुखार से मौत हो गई। रामलखन के पुत्र विजय बहादुर व शिवबहादुर ने बताया कि पिता को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था।
जिले में बुखार के कहां कितने मरीज मिले
तहसील क्षेत्र बुखार के मरीजों की संख्या
रायबरेली 84
लालगंज 59
महराजगंज 64
सलोन 29
ऊंचाहार 09
डलमऊ 05
कुल 250
पीडियाट्रिक आईसीयू का किया निरीक्षण, कम मिलीं दवाएं
एपिडियोलॉजिस्ट डॉ. ऋषि बागची और मो. नकवी की टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए स्थापित पीडियाट्रिक आईसीयू का निरीक्षण किया। इस दौरान आईसीयू में तीन बच्चे भर्ती मिले। यूनिट में एंटीबायोटेक व एजिथ्रोमाइसिन दवा की कमी मिली है। तुरंत दवा की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा आईसीयू में भर्ती होने के वाले मरीजों के संबंध में पूरा ब्योरा कंप्लीट रखने के निर्देश भी दिए।

टीमें बनाकर गांवों में बुखार के मरीजों को चिह्नित कराया जा रहा है। मंगलवार को बुखार के 250 लोग चिह्नित किए गए। सभी को सीएचसी से इलाज और जांच कराने की सलाह दी गई है। डेंगू के भी तीन मरीज मिले हैं। संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। लोग एहतियात बरतें।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed