फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dengue havoc with Corona, six patients found

कोरोना के साथ ही डेंगू का कहर, छह मरीज मिले

Thu, 05 Nov 2020 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dengue havoc with Corona, six patients found
रायबरेली। जिले में कोरोना के साथ ही डेंगू का भी खतरा तेजी से बढ़ गया है। जिले में डेंगू के छह मरीज मिले हैं। जुकाम व बुखार के रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

जिले में मच्छरों के लार्वा की जांच के साथ ही दवा के छिड़काव का काम तेज करवा दिया गया है। पिछले साल जिले में डेंगू के 42 मरीज मिले थे। जिला अस्पताल में डेंगू की जांच की व्यवस्था की गई है। एलाइजा मशीन सिर्फ जिला अस्पताल में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

डेंगू की पुष्टि के लिए निजी पैथालॉजी और नर्सिंगहोम के संचालकों को भी आशंका होने पर जिला अस्पताल की एलाइजा मशीन से डेंगू की पुष्टि कराने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को हरचंदपुर क्षेत्र के दो सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल लाए गए, लेकिन एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ऋतु श्रीवास्तव का कहना है कि शहर में डेंगू के लार्वा की जांच में 16 टीमें लगी हैं। अब तक शहर के पांच हजार से अधिक घरों में कूलरों व अन्य स्थानों पर लार्वा की जांच कराई गई है।
इसमें 103 लोगों को नोटिस देकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका की ओर से शहर में फॉगिंग और दवा के छिड़काव का काम कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

मच्छरजनित रोगों से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान-
घर के आसपास और कूलर, गमलों व पुराने टायर आदि में पानी न ठहरने दें।
कमरों, स्टोर, किचन आदि स्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव करें।
पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, मोजे व जूते पहनकर ही घर से निकलें।
खानपान दुरुस्त रखें, शुद्ध पानी का सेवन करें। खाने से पहले हाथ जरूर धुलें।
बुखार व अन्य लक्षण मिलते ही डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
गांवों में डायरिया व बुखार का कहर बढ़ने पर सीएचसी को सूचना दें।
घास व खरपतरवार की सफाई रखें।
कोरोना के साथ ही डेंगू पर नियंत्रण रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जिला अस्पताल में जांच की समुचित व्यवस्था कराई गई है। सीजन के बदलाव के साथ ही लोगों को भी मच्छरों से बचने के लिए प्रयास करना चाहिए। समस्या होने पर अस्पताल पहुंचकर जांच करवा सकते हैं।- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed