फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demonstration of illegal arms, video viral on social media

अवैध असलहे का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 02 May 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of illegal arms, video viral on social media
रायबरेली में सोशल मीडिया वायरल पर वीडियो में इस तरह अवैध असलहा का प्रदर्शन कर रहे युवक। - फोटो : RAIBARAILY
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र के रैली कल्याणपुर गांव के रहने वाले राजगीर और श्रमिक ने अवैध असलहे का प्रदर्शन किया। सोमवार को अवैध असलहे का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी श्लोक कुमार ने प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए राजगीर को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके साथी श्रमिक की तलाश कर रही है। पुलिस अवैध असलहे की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दो युवकों का अवैध असलहे का प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुुआ तो पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू की। भदोखर पुलिस की जांच में पता चला कि सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ दो युवक दिख रहे हैं, वह क्षेत्र के रैली कल्यानुपर गांव के रहने वाले हैं। इसमें एक का नाम शिवलाल उर्फ जत्ती, जबकि दूसरे का नाम मोनू है। जांच में यह भी पता चला कि शिवलाल राजगीर है, जबकि मोनू मजदूरी करता है।
विज्ञापन

दोनों गांव के ही किसी व्यक्ति के घर पर मजदूरी करने गए थे। वहीं पर अवैध असलहे का प्रदर्शन किया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में राजगीर को हिरासत में ले लिया गया है। थानेदार यशकांत सिंह का कहना है कि केस दर्ज करके मामले में कार्रवाई की जाएगी। अवैध असलहा की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed